सोमवार 28 जुलाई 2025 - 06:38
वो ज़िम्मेदारिया जिन्हें किसी भी तरह से छोड़ा नहीं जा सकता

हौज़ा/ इमाम मुहम्मद बाक़िर (अ) ने एक रिवायत में तीन ऐसी ज़िम्मेदारीयो का ज़िक्र किया है जिन्हें किसी भी तरह से छोड़ा नहीं जा सकता, भले ही वे ज़िम्मेदारी किसी दुष्ट व्यक्ति से संबंधित हों।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, यह रिवायत "बिहार उल-अनवार" पुस्तक से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार है:

قال الامام الباقر علیه‌ السلام:

ثَلاثٌ لَم يَجعَلِ اللّهُ (عزّ وجلّ) لأحدٍ فيهِنّ رُخصَةً: أدَاءُ الأمانَةِ إلى البَرِّ وَ الفاجِرِ، وَ الوفَاءُ بالعَهدِ لِلبَرِّ وَ الفاجِرِ، وَ بِرُّ الوالِدَينِ بَرَّينِ كانَا أو فاجرین.

इमाम मुहम्मद बाक़िर (अ) ने फ़रमाया:

ऐसी तीन चीज़ें हैं जिन्हें अल्लाह तआला ने किसी को भी छोड़ने की इजाज़त नहीं दी है, और वे तीन चीज़ें हैं:

1. किसी नेक या दुष्ट व्यक्ति को अमानत लौटाना

2. किसी नेक या दुष्ट व्यक्ति के साथ किया गया वादा और समझौता निभाना

3. और अपने माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार करना, चाहे वे नेक हों या दुष्ट ।

बिहार उल-अनवार, भाग 74, पेज 56

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha